माध्यमिक विद्यालयों की अवकाश तालिका 2023 परीक्षा उपयोगी पाठ्य सामग्री व जानकारी

Latest News

Join Basic ke Master WhatsApp Group

techparimal news

विपरजॉय का असर यूपी बना वेट बल्ब तापमान का केंद्र

विपरजॉय का असर यूपी बना वेट बल्ब तापमान का केंद्र








कानपुर में एक-दो दिन अभी ऐसी ही गर्मी रहेगी। बिपरजॉय चक्रवात का हल्का असर कानपुर परिक्षेत्र पर आएगा। इससे बादल आएंगे और हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल पश्चिम यूपी पर इसका असर अधिक रहेगा। यह बात चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने कही। कानपुर में इन दिनों वेट बल्ब तापमान है।



इसमें तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस होती है। नम हवाओं के कारण वेट बल्ब तापमान का असर अधिक है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 3.4 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय का कहना है कि बादल अधिक आए तो रात को उमस और बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि बिपरजॉय चक्रवात का असर 18 और 19 जून को कानपुर परिक्षेत्र तक पहुंच पाने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान धूल भरी आंधी चलेगी और बूंदाबांदी हो सकती है




Cyclone

विपरजॉय का असर यूपी बना वेट बल्ब तापमान का केंद्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: All india naukari information