माध्यमिक विद्यालयों की अवकाश तालिका 2023 परीक्षा उपयोगी पाठ्य सामग्री व जानकारी

Latest News

Join Basic ke Master WhatsApp Group

techparimal news

Cyclone Biparjoy In UP: यूपी में द‍िखेगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर, प्रदेश में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी

Cyclone Biparjoy In UP: यूपी में द‍िखेगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर, प्रदेश में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी

Cyclone Biparjoy In UP यूपी के मौसम में अलगे 24 घंटे में तेजी से बदलाव होने वाला है। इस संबंध में मौसम व‍िभाग ने पूरे प्रदेश में आंधी पानी का अलर्ट जारी क‍िया है। प्रदेश में दिन और रात के मौसम में लगातार गर्मी बढ़ रही है। राजधानी में रात के मौसम में सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई तो वही दिन का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके साथ ही बिपर्जय तो तूफान का भी असर अब प्रदेश भर में दिख रहा है।

यूपी मौसम अपडेट



यूपी में आज भी सताएगी गर्मी

मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, गुरुवार को भी प्रदेश भर में गर्मी का असर रहेगा। शुक्रवार से तूफान का असर प्रदेश में दिखना शुरू हो जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। 17 और 18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश वही 19 और 20 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूल भरी हवाओं के साथ बदली और छिटपुट बारिश के आसार हैं।



इन जिलों में लू की चेतावनी


गुरुवार को कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, जौनपुर, वाराणसी, मीरजापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा और फतेहपुर में गुरुवार को दिन के समय लू और रात के समय तापमान बढ़ने से गर्मी रहने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत गर्मी से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।



पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के लिए चेतावनी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। शनिवार से तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। 21 को दस्तक तक दे सकता है मानसून दानिश ने बताया कि 17 जून से ही तूफान का असर प्रदेश भर में दिखेगा, लेकिन वहीं, 19 से 21 जून के बीच मानसून भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

Cyclone Biparjoy In UP: यूपी में द‍िखेगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर, प्रदेश में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: All india naukari information