माध्यमिक विद्यालयों की अवकाश तालिका 2023 परीक्षा उपयोगी पाठ्य सामग्री व जानकारी

Latest News

Join Basic ke Master WhatsApp Group

techparimal news

यूपी में हीट वेव का कहर ,लोगो को घरों में रहने की चेतावनी

यूपी में हीट वेव का कहर , लोगो को घरों में रहने की चेतावनी


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। उत्तरी भारत इस समय लू की मार झेल रहा है। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण यूपी में भी मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई थी, लेकिन गंगा का मैदानी इलाका इस समय सूरज की तपिश की मार झेल रहा है। भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जानलेवा साबित होने लगा है। तीन दिनों में ही 54 लोगों की मौत की सूचना है। भीषण गर्मी के कारण सैकड़ों लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पूर्वांचल में इस समय लू और गर्म हवाओं का असर सबसे अधिक दिख रहा है। यूपी के साथ पड़ोसी राज्य बिहार में 15 जून के बाद से 96 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। यूपी के बलिया में लू के असर के कारण मौतों ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिश है। 54 लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बलिया जिला अस्पताल पहुंच कर रविवार को स्थिति का जायजा लिया। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि गर्मी और लू को लेकर राज्य भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।



लोगों को घरों में रहने की चेतावनी



लू के कारण बलिया में हुई मौतों के बाद यूपी में अधिकारी सतर्क हो गए हैं। बुजुर्गों और विभिन्न प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। उन्हें दिन के समय घर के भीतर रहने को कहा गया है। धूप और गर्म हवाओं को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ने की चेतावनी दी गई है। बिहार में भी स्थिति काफी खराब है। वहां के 15 जिले लू की चपेट में हैं। 10 जिलों में भीषण लू चल रही है। दो दिनों में 42 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। दस्त और उल्टी के 200 मरीजों को पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां के दो अस्पतालों में 35 मौतें रिपोर्ट की गई हैं।




यूपी में हीट वेव का कोहराम,लोगो को घरों में रहने की चेतावनी

यूपी में हीट वेव का कहर ,लोगो को घरों में रहने की चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: All india naukari information