माध्यमिक विद्यालयों की अवकाश तालिका 2023 परीक्षा उपयोगी पाठ्य सामग्री व जानकारी

Latest News

Join Basic ke Master WhatsApp Group

techparimal news

NPS के विरोध में आज काला दिवस मनाएँगे, NMOPS/ATEWA के कर्मचारियों ने की अपील

NPS के विरोध में आज काला दिवस मनाएँगे, NMOPS/ATEWA के कर्मचारियों ने की अपील

ATEWA


          *1 अप्रैल 2023 काला दिवस*

     प्रिय साथियों नमस्कार 🙏🏻

         साथियों प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अटेवा 1 अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाएगा, जिसमें सभी साथी अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। जिसकी तश्वीर को सोशल मीडिया पर भेजकर NPS का विरोध जताएँगे और पुरानी पेंशन व्यवस्था पुनः बहाल किए जाने की माँग करेंगे। हमारा छोटा-छोटा कदम बड़ा परिवर्तन लाता है, इसलिए हमें पूरी ताकत के साथ काला दिवस मनाना है।


      *1अप्रैल काला दिवस क्यों?*

       साथियों 1 अप्रैल 2005 ही वह मनहूस तिथि थी जिस तिथि से पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर नयी अंशदायी पेंशन व्यवस्था लागू की गयी थी, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण व शोषणकारी व्यवस्था है। जिसके परिणाम हमारे सामने आ रहे है। यह शिक्षक कर्मचारी इतिहास का वह काला दिन है, जिस दिन बुढ़ापे की लाठी सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन उनसे छीन ली गयी इसलिए यह तिथि हम सभी के लिए काला दिवस है।


         *काला दिवस क्यों मनाना है?*

     काला दिवस इसलिए मनाना है, क्योंकि इस दिन हमारी सुरक्षा की गारंटी हमसे छीन ली गयी थी। हमें काला दिवस के रुप में 1 अप्रैल को यह प्रण करना है की हम पुरानी पेंशन की लड़ाई को NMOPS/ATEWA के बैनर तले आदरणीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु जी के नेतृत्व में अंजाम तक ले चलेंगे। साथ ही हम NPS की खामियों को उजागर करते हुए, NPS का प्रतीकात्मक विरोध दर्ज करवाते हुए, अपने आंदोलन व माँग को मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से जिम्मेदारों तक पहुँचा सकें।


      *काला दिवस कैसे मनाना है?*


       ▪️1 अप्रैल 2023 को अपने-अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांह में बांधकर अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी ड्यूटी निभानी है।

 ▪️सोशल मीडिया(फेसबुक, इस्टाग्राम, व्हाट्सप्प, टेलीग्राम, ट्विटर इत्यादि ) पर तस्वीर को साझा करते हुए NPS का विरोध करते हुए OPS की बहाली की माँग को जोरदार ढंग से लिखना है।

▪️अपने  कार्यस्थल पर मौजूद साथियों के साथ काली पट्टी बांधकर सामूहिक तश्वीर लेकर फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करें


             अपील

        साथियों आप सभी को न तो छुट्टी लेनी है, न की कहीं जाना है, आपको अपने कार्यस्थल पर रहकर ही नयी पेंशन व्यवस्था का विरोध करना है। इसलिए हमारी आप सभी से अपील है की अपने हक़ और अधिकार के लिए, अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए अपनों के लिए काला दिवस मनाकर अधिक से अधिक संख्या में सोशल मीडिया पर NPS का विरोध दर्ज करवाकर OPS लागू करने की माँग रखें। हमारी एकजुटता हमें अपने लक्ष्य (पुरानी पेंशन ) के करीब और करीब ले जाएगी। पुनः एक बार अपील है की काला दिवस कार्यक्रम के सहभागी बने।

⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫


     अंत में बस इतना ही--

    कदम-कदम बढ़ाएंगे, एक दिन मंज़िल पायेंगे

   NPS दूर भगाएंगे, OPS लेकर आएंगे



       पेंशन हक़ है लेकर रहेंगे

        निजीकरण समाप्त हो

        

                             आपका रजत 'प्रहरी'

                     प्रदेश संगठन मंत्री, अटेवा उ. प्र.

                     मण्डल पर्यवेक्षक मेरठ मण्डल

NPS के विरोध में आज काला दिवस मनाएँगे, NMOPS/ATEWA के कर्मचारियों ने की अपील Rating: 4.5 Diposkan Oleh: All india naukari information